देवसर: बरगवां में अतिक्रमण माफिया का बोलबाला, नगर परिषद प्रशासन की निष्क्रियता से जनता परेशान
नगर परिषद बरगवां क्षेत्र में अतिक्रमण माफिया खुलेआम सक्रिय हैं, जबकि नगर परिषद प्रशासन मौन दर्शक बना हुआ है। मुख्य बाजार, सब्ज़ी मंडी और प्रमुख मार्गों पर दुकानों, ठेलों और ऑटो स्टैंड के अवैध कब्जों ने आवागमन को अत्यंत कठिन बना दिया है। सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे न केवल पैदल चलना मुश्किल हो गया है, बल्कि जाम की समस्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।