फर्रुखाबाद: शहर में होने वाली कपड़े छपाई का डंका विदेशों में बज रहा, हाथों से छापे जाने वाले स्कार्फ व शाल की विदेशों में मांग
फर्रूखाबाद शहर में होने वाली कपड़े छपाई का डंका विदेश में बज रहा है। यहां पर हाथों से छापे जाने वाले स्कार्फ और शाल की मांग यूरोप में खासी है। कई देशों से इनकी मांग बढ़ी तो छपाई कारखानों की भी रंगत बदल गई। कोरोना काल में कपड़ा छपाई का जो कारोबार मंदा पड़ गया था। वह अब 150 करोड़ सालाना से ऊपर पहुंच गया है। इससे यहां के छपाई उद्यमियों का उत्साह बढ़ा हुआ है।