चूरू: SIR में जिले के 95,000 से अधिक नाम मतदाता सूची से कटे, जिला कलेक्टर ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Churu, Churu | Dec 16, 2025 चूरू जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR के तहत चूरू जिले में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में साफ किया कि जिले में 95 हजार से अधिक मतदाता ऐसे हैं, जिनके नाम मतदाता सूची से कट चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की गई है।