चूरू: हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री हटाने और लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसान सभा ने नारेबाजी की
Churu, Churu | Dec 16, 2025 हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी में प्रस्तावित एथेनॉल केमिकल फैक्ट्री को अन्यत्र स्थानांतरित करने और किसानों पर हुए लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग अब चूरू में भी उठने लगी है। अखिल भारतीय किसान सभा ने मंगलवार को अपनी मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट में नारेबाजी की और जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन सौंपा।