चूरू: पालनहार राशि नहीं मिलने पर दिव्यांगों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ता भी रहे मौजूद
Churu, Churu | Dec 16, 2025 चूरू कलेक्ट्रेट में मंगलवार को दिव्यांगजनों ने पालनहार राशि सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। दिव्यांगों का आरोप है कि उन्हें पिछले 6 महीने से पालनहार योजना की राशि नहीं मिली है।