चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में चिकित्सकों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया सन्देश
Churu, Churu | Dec 16, 2025 प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार को डॉक्टर व नर्सिंग कर्मियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। सफाई अभियान की शुरुआत अस्पताल के नए इमरजेंसी वार्ड से हुई। इसके तहत इमरजेंसी वार्ड के सामने, मातृ एवं शिशु अस्पताल के सामने, ब्लड बैंक के सामने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।