मांट: स्वामी हरिदास के पदों और समाज गायन से गूंज उठा बंसीवट
Mat, Mathura | Sep 23, 2026 स्वामी हरिदास के अविर्भाव महोत्सव के क्रम में हर वर्ष की भांति बंसीवट में भजनानन्दी सन्त जुगलदास बाबा की कुटिया में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया,इसमें स्वामी हरिदास को रिझाने के लिए उनके पदों का समाज गायन किया गया,इससे पहले मंगलवार को अखण्ड कीर्तन का आयोजन किया गया। समाज गायन के बाद सन्त सेवा की गई,जिसमें सभी सन्तों को भोजन प्रसादी दी गयी