सिराथू: देवीगंज अलीपुर जीता रोड पर ग़लत दिशा से आ रही कार ने बाइक सवार दम्पत्ति को मारी टक्कर, 9 माह के बच्चे की हुई मौत
नगर पंचायत दारानगर के वार्ड नं 13 का रहने वाला रिंकू गुप्ता अपनी पत्नी को लेकर होली के मौके पर अलीपुर जीता रिश्तेदारी में गया था।सोमवार देर रात वह लौट रहा था देवीगंज अलीपुर जीता मार्ग पर जैसे ही वह पहुंचा है तो उलटी दिशा से आई कार ने टक्कर मार दी।यह लोग सड़क पर गिर कर जख्मी हो गए इनका 9 माह का बच्चा शिवा की मौत हो गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ गई