बरियातु: बारियातू में सहायक अध्यापकों की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न, राज्य कमेटी के निर्णय को सफल बनाने का लिया संकल्प
बारियातू आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को आकलन सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विद्यालयों से आए सहायक अध्यापकों ने अपनी समस्याओं एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य स्तरीय कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 14 अप्रैल को जिला स्तरीय बैठक आयोजित कि जाएगा l