रांची: जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षाओं को रद्द करने की मांग तेज, छात्रों के धरने को मिला देवेंद्र नाथ महतो का समर्थन
रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में जेएसएससी और जेपीएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना जारी है। छात्र ब्लैकलिस्टेड एजेंसी से कराई गई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
शनिवार को प्रशासन ने धरनास्थल खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर डटे रहे। इसकी सूचना मिलने पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो धरनास्थल पहुंचे और आंदोलनरत छात्रों का समर्थन किया।
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जेएसएससी सीजीएल जांच और मौजूदा सीआईडी जांच को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ब्लैकलिस्टेड एजेंसी से कराई गई जेपीएससी, बैकलॉग जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल और अन्य विवादित भर्ती परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराई जाए।
धरने का नेतृत्व कर रहे छात्र प्रतिनिधि राम अवतार महतो ने कहा कि जब तक विवादित परीक्षाओं को रद्द नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भाग लिया।
#JPSC #JSSC #Jharkhand #Ranchi #StudentProtest #BreakingNews #JharkhandNews #CBIInquiry #ExamScam #PaperLeak #LatestNews #HindiNews #मोरहाबादी #रांची #जेपीएससी #जेएसएससी #छात्रआंदोलन #ब्रेकिंगन्यूज़ #झारखंड #वायरलNews