स्लीमनाबाद: हनुमान मंदिर तेवरी में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ₹80 हजार की चांदी बरामद कर भेजा जेल
कटनी जिले के थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने हनुमान मंदिर तेवरी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई दिनांक 24 जनवरी 2026 को फरियादी जगदीश प्रसाद पारस निवासी ग्राम तेवरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह लगभग 8:30 बजे मंदिर के पुजारी पंडित पीयूष उर्फ शैलू बाजपेई पूजा करने पहुंचे थे