Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana

गया कॉलेज, गया में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच एवं जांच प्रतिवेदन सार्वजनिक करने की मांग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन गया: आज गया कॉलेज, गया के एकता भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेताओं ने गया कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं एवं प्रशासनिक अव्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया तथा बिहार सरकार के मंत्री एवं मगध विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के समक्ष महाविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा सभी लंबित जांच प्रतिवेदनों को सार्वजनिक करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं के विरोध को देखते हुए बिहार सरकार के माननीय मंत्री एवं मगध विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति ने छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता की। उन्होंने परिषद के प्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गए मांग-पत्र को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एबीवीपी के जिला संयोजक विनायक कुमार ने कहा कि गया कॉलेज, गया आज भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक विफलताओं का केंद्र बन चुका है। शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने के बजाय महाविद्यालय में ठेकेदारी व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। विकास कार्यों, निर्माण कार्यों एवं वित्तीय मामलों में नियम-कानूनों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, महिला एवं पुरुष छात्रावास बदहाल स्थिति में हैं, जबकि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं के समाधान के बजाय अन्य कार्यों में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है तथा दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है। कॉलेज मंत्री चंदन शर्मा ने कहा कि छात्र आंदोलन को दबाने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में बाहरी तत्वों को बुलाया गया, जिन्होंने छात्र नेताओं एवं विद्यार्थियों को डराने-धमकाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि छात्रहित की आवाज को झूठे मुकदमों, धमकियों अथवा बाहुबल के माध्यम से दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। एबीवीपी ऐसे किसी भी दबाव में आने वाली नहीं है और छात्रहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर संघर्ष करती रहेगी। एबीवीपी ने बिहार सरकार एवं मगध विश्वविद्यालय प्रशासन से निम्नलिखित मांगों पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की 1. गया कॉलेज, गया में विगत तीन वर्षों के आय-व्यय, विकास कार्यों एवं वित्तीय लेन-देन की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। 2. महाविद्यालय के विभिन्न विभागों की राशि का अन्य मदों में किए गए व्यय एवं स्थानांतरण की जांच कराई जाए तथा वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए। 3. विगत तीन वर्षों में हुए सभी टेंडर, निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता, निविदा प्रक्रिया एवं भुगतान की जांच किसी स्वतंत्र समिति से कराई जाए तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाए। 4. गया कॉलेज से संबंधित सभी लंबित जांच प्रतिवेदन एवं जांच समितियों की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए तथा उन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 5. वर्षों से लंबित प्रशासनिक एवं वित्तीय मामलों की जांच के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर उच्चस्तरीय समिति गठित की जाए। 6. महाविद्यालय में व्यावसायिक (Vocational) एवं प्रोफेशनल (Professional) पाठ्यक्रमों में नामांकन शीघ्र प्रारंभ कराया जाए तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। 7. महिला एवं पुरुष छात्रावासों का शीघ्र जीर्णोद्धार कर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। 8. छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु स्थायी छात्र शिकायत निवारण प्रकोष्ठ को प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। 9. गया कॉलेज के खेल भवन को पुनः महाविद्यालय को हस्तांतरित किया जाए तथा खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सामग्री एवं प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था की जाए। 10. महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 11. गया कॉलेज में प्लेसमेंट सेल को पूर्णतः सक्रिय किया जाए तथा प्रत्येक विभाग में प्रतिवर्ष रोजगार मेले एवं कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन कराया जाए। 12. छात्राओं के लिए पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। 13. गया कॉलेज के बी.एड. विभाग को शीघ्र नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित कर शैक्षणिक गतिविधियों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए। 14. प्राचार्य, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से सुनिश्चित की जाए तथा शिक्षण कार्य की सतत निगरानी की जाए। 15. विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं संचालित हों तथा उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। 16. महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, इंटरनेट, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों को सुदृढ़ किया जाए। 17. विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर सभी प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर सार्वजनिक की जाएं। 18. महाविद्यालय में भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायतों के लिए स्वतंत्र शिकायत तंत्र स्थापित किया जाए, जिससे छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो सके। 19. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप कौशल विकास, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, इंटर्नशिप एवं उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाए। 20. छात्रहित से जुड़े सभी निर्णयों में विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन सुनिश्चित किया जाए। अंत में एबीवीपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि गया कॉलेज, गया में व्याप्त भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं एवं छात्रहित से जुड़े इन गंभीर मुद्दों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तथा लंबित जांच रिपोर्टों को सार्वजनिक नहीं किया गया, तो विद्यार्थी परिषद छात्रहित में व्यापक एवं चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन एवं महाविद्यालय प्रशासन की होगी। इस दौरान विनायक सिंह,आदित्य मिश्रा,चन्दन शर्मा,निखिल सिंह,शूर्य प्रताप सिंह, अमन शर्मा, बालमुकुंद शर्मा, आदर्श गुप्ता, रितिक सिंह, सोनिया कुमारी,रिशु सिंह आदि मौजूद थे.

MORE NEWS

मानव तस्करी के विरुद्ध गया जी, नगर वासियों ने छेड़ा महा अभियान!

मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी जैसी अमानवीय कुप्रथाओं के विरुद्ध विश्व दिवस पर गया जिला प्रशासन ने तीन दिवसीय जन-जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया।

यह रथ गाँव-गाँव जाकर सुरक्षित पलायन, कानूनी अधिकार, बचाव के उपाय और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।
आइए, हम सब मिलकर मानव तस्करी के खिलाफ आवाज़ उठाएँ।

सतर्क रहें l जागरूक बनें l सूचना दें
Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar  
Kundan Kumar Ias Home Department, Govt. of Bihar  Press Information Bureau - PIB,  Government of India News18 Bihar DDNewsLive 
#WorldDayAgainstTrafficking #StopHumanTrafficking #Gaya #DistrictAdministrationGaya #Bihar #HumanRights #SafeMigration #EndBondedLabour #Awareness #JanJagrukta #TogetherAgainstTrafficking

मानव तस्करी के विरुद्ध गया जी, नगर वासियों ने छेड़ा महा अभियान! मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी जैसी अमानवीय कुप्रथाओं के विरुद्ध विश्व दिवस पर गया जिला प्रशासन ने तीन दिवसीय जन-जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया। यह रथ गाँव-गाँव जाकर सुरक्षित पलायन, कानूनी अधिकार, बचाव के उपाय और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। आइए, हम सब मिलकर मानव तस्करी के खिलाफ आवाज़ उठाएँ। सतर्क रहें l जागरूक बनें l सूचना दें Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Kundan Kumar Ias Home Department, Govt. of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India News18 Bihar DDNewsLive #WorldDayAgainstTrafficking #StopHumanTrafficking #Gaya #DistrictAdministrationGaya #Bihar #HumanRights #SafeMigration #EndBondedLabour #Awareness #JanJagrukta #TogetherAgainstTrafficking

Gaya, Bihar | Jul 30, 2026

अवैध संबंध बना हत्या की वजह, गया पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 6 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

गया। गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिव्यांजलि जायसवाल ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। 

उन्होंने बताया कि अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने रिकॉर्ड समय में इस ब्लाइंड मर्डर केस का सफल उद्भेदन किया।
ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने गुरुवार को प्रेस वार्ता बताया कि 29 जुलाई 2026 को इमामगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम छोटकी कुंजेसर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। इमामगंज थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच, गया भेजा गया। साथ ही घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और तकनीकी टीम को भी बुलाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इमामगंज थाना कांड संख्या 264/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम में एसडीपीओ इमामगंज, थानाध्यक्ष, तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य अनुभवी पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन, गुप्त सूचना और अन्य वैज्ञानिक तरीकों का सहारा लिया। इसी आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के महज छह घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस इन मोबाइल फोन की जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का भी पता लगाया जा सके।

ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान सभी गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि प्रेम प्रसंग और अवैध नाजायज संबंध को लेकर मृतक के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई तथा इसमें अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (पिता- मीनू साव, निवासी रानीगंज गिलानगर), राजा आलम उर्फ बब्लू (पिता- नन्हें मियां, निवासी रानीगंज गिलानगर), मो. मुन्ना (पिता- मो. इसराइल, निवासी छोटकी कुंजेसर मस्जिद गली, थाना इमामगंज) तथा एक महिला अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कानूनी कारणों से महिला आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने कहा कि गया पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। हत्या जैसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
#गयाजी
#GayaPolice 
#बिहार 
#gaya 
#gayastation 
#LatestNews 
#latestnewsindia

अवैध संबंध बना हत्या की वजह, गया पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 6 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार गया। गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिव्यांजलि जायसवाल ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने रिकॉर्ड समय में इस ब्लाइंड मर्डर केस का सफल उद्भेदन किया। ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने गुरुवार को प्रेस वार्ता बताया कि 29 जुलाई 2026 को इमामगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम छोटकी कुंजेसर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। इमामगंज थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच, गया भेजा गया। साथ ही घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और तकनीकी टीम को भी बुलाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इमामगंज थाना कांड संख्या 264/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम में एसडीपीओ इमामगंज, थानाध्यक्ष, तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य अनुभवी पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन, गुप्त सूचना और अन्य वैज्ञानिक तरीकों का सहारा लिया। इसी आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के महज छह घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस इन मोबाइल फोन की जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का भी पता लगाया जा सके। ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान सभी गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि प्रेम प्रसंग और अवैध नाजायज संबंध को लेकर मृतक के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई तथा इसमें अन्य लोगों की क्या भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (पिता- मीनू साव, निवासी रानीगंज गिलानगर), राजा आलम उर्फ बब्लू (पिता- नन्हें मियां, निवासी रानीगंज गिलानगर), मो. मुन्ना (पिता- मो. इसराइल, निवासी छोटकी कुंजेसर मस्जिद गली, थाना इमामगंज) तथा एक महिला अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कानूनी कारणों से महिला आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने कहा कि गया पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। हत्या जैसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। #गयाजी #GayaPolice #बिहार #gaya #gayastation #LatestNews #latestnewsindia

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 30, 2026

गया नगर निगम कर्मियों का प्रदर्शन

गया नगर निगम कर्मियों का प्रदर्शन

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 30, 2026

समाहरणालय, गया
(जिला जन संपर्क शाखा)

गया, 30 जुलाई, 2026

पितृपक्ष मेला-2026 के आधिकारिक लोगो निर्माण प्रतियोगिता के टॉप-10 प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी ने किया सम्मानित

पितृपक्ष मेला-2026 के लिए आधिकारिक लोगो के चयन हेतु जिला प्रशासन, गया द्वारा आयोजित लोगो निर्माण प्रतियोगिता के अंतर्गत प्राप्त प्रविष्टियों में से आज सर्वश्रेष्ठ टॉप-10 लोगो का चयन किया गया। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट एवं सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की।

जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि पितृपक्ष मेला केवल गया की पहचान ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन के लिए स्थानीय प्रतिभाओं की सहभागिता से आधिकारिक लोगो का निर्माण कराया जाना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मक सोच एवं कलात्मक अभिव्यक्ति ने इस प्रतियोगिता को विशेष बना दिया है।

उन्होंने कहा कि गौरव कुमार, डिजाइन प्रोफेशनल, गया द्वारा बनाए गया लोगो को आधिकारिक लोगो के रूप में चयन किया गया है तथा शेष 09 लोगो का भी प्रयोग पितृपक्ष मेला में किया जाएगा।*

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी अपनी प्रतिभा का निरंतर विकास करने तथा विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों का योगदान सराहनीय है और चयनित टॉप-10 प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

कार्यक्रम के दौरान चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किए जाने के साथ ही उनके द्वारा तैयार किए गए लोगो का भी अवलोकन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि चयनित प्रविष्टियों में से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पितृपक्ष मेला-2026 के आधिकारिक लोगो का अंतिम चयन किया जाएगा।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य प्रतियोगिता से जुड़े निर्णायक मंडल के सदस्य, प्रतिभागी छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Samrat Choudhary  Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Tourism, Government of India Ministry of Railways, Government of India Department of Tourism, Government of Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India DDNewsLive News18 Bihar 
#pitrapaksh #pinddaan #gayajidham #gaya

समाहरणालय, गया (जिला जन संपर्क शाखा) गया, 30 जुलाई, 2026 पितृपक्ष मेला-2026 के आधिकारिक लोगो निर्माण प्रतियोगिता के टॉप-10 प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी ने किया सम्मानित पितृपक्ष मेला-2026 के लिए आधिकारिक लोगो के चयन हेतु जिला प्रशासन, गया द्वारा आयोजित लोगो निर्माण प्रतियोगिता के अंतर्गत प्राप्त प्रविष्टियों में से आज सर्वश्रेष्ठ टॉप-10 लोगो का चयन किया गया। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट एवं सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि पितृपक्ष मेला केवल गया की पहचान ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन के लिए स्थानीय प्रतिभाओं की सहभागिता से आधिकारिक लोगो का निर्माण कराया जाना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मक सोच एवं कलात्मक अभिव्यक्ति ने इस प्रतियोगिता को विशेष बना दिया है। उन्होंने कहा कि गौरव कुमार, डिजाइन प्रोफेशनल, गया द्वारा बनाए गया लोगो को आधिकारिक लोगो के रूप में चयन किया गया है तथा शेष 09 लोगो का भी प्रयोग पितृपक्ष मेला में किया जाएगा।* उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी अपनी प्रतिभा का निरंतर विकास करने तथा विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों का योगदान सराहनीय है और चयनित टॉप-10 प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम के दौरान चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किए जाने के साथ ही उनके द्वारा तैयार किए गए लोगो का भी अवलोकन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि चयनित प्रविष्टियों में से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पितृपक्ष मेला-2026 के आधिकारिक लोगो का अंतिम चयन किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य प्रतियोगिता से जुड़े निर्णायक मंडल के सदस्य, प्रतिभागी छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Tourism, Government of India Ministry of Railways, Government of India Department of Tourism, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India DDNewsLive News18 Bihar #pitrapaksh #pinddaan #gayajidham #gaya

Gaya, Bihar | Jul 30, 2026