जैसलमेर से हावड़ा के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, मेड़ता रोड और डेगाना में भी होगा ठहराव
गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने जैसलमेर से हावड़ा के लिए एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन के संचालन से पश्चिमी राजस्थान से पूर्वी भारत जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
ट्रेन का शेड्यूल और समय:
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार:
ट्रेन संख्या: 04803 (जैसलमेर-हावड़ा एकतरफा स्पेशल ट्रेन)।
यह ट्रेन 27 जून को सुबह 8:15 बजे जैसलमेर से रवाना हुई थी।
यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 6:30 बजे हावड़ा पहुची है
रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव निम्नलिखित स्टेशनों पर होगा:
रामदेवरा, फलोदी, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, भरतपुर, ईदगाह।
टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान और बैण्डेल स्टेशन।
कोच की व्यवस्था:
यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं।
इन 16 कोचों में 8 स्लीपर, 6 जनरल श्रेणी तथा 2 गार्ड कोच शामिल हैं।
रेलवे का मानना है कि इस स्पेशल ट्रेन से मेड़ता क्षेत्र के यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और हावड़ा सहित पूर्वी भारत की यात्रा सुगम होगी।