बानसूर: बुटेरी में मॉडल शौचालय बदहाल, ग्रामीणों ने सुधार की मांग उठाई
Bansur, Alwar | Apr 12, 2026 महनपुर क्षेत्र के ग्राम बुटेरी में वर्ष 2020 में स्वच्छ भारत मिशन और एफएफसी योजना के तहत निर्मित मॉडल शौचालय बदहाल स्थिति में है। वर्तमान में यह शौचालय ताले में बंद है और यहां न पानी की व्यवस्था है और न ही नियमित साफ-सफाई। इसके आसपास गंदगी फैली हुई है। 81,940 रुपये की लागत से बने इस शौचालय का उपयोग़ किया नहीं गया।