स्लीमनाबाद: सांसद और विधायक के प्रयास से स्लीमनाबाद स्टेशन को मिली ट्रेन की सौगात, आज से रीवा इतवारी ट्रेन का होगा ठहराव
कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर सांसद बी डी शर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने संज्ञान लिया पूरे मामले को लेकर जन मानस की मांग को लेकर सांसद श्री शर्मा ने केंद्रीय प्रशासन से चर्चा की और आखिरकार स्लीमनाबाद क्षेत्रवासियों को मांग पूरी हुई रेल ठहराव की मांग आखिरकार अब पूरी होने की दिशा में पहुंच गई है