पूरनपुर: तहसील परिसर में पहलगाम, कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की
पूरनपुर प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने पहलगाम कश्मीर में हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की वर्वर हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और गृहमंत्री से इस्तीफा देने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। कहा कि गृहमंत्री के काफिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दो हजार गाड़ियां चल सकती हैं। पर सैलानियों की सुरक्षा का इंतजाम नहीं।