कर्वी: चित्रकूट के मंदाकिनी पुल के पास चाकू मारकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
चित्रकूट की कोतवाली कर्वी पुलिस ने मंदाकिनी पुल के पास विट्टी निषाद की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 31 मई को आपसी विवाद में चाकू और डंडे से हमला कर हत्या की गई थी। पुलिस ने विशम्भर उर्फ रवि गुण्डा, अनिल उर्फ रिंकू निषाद और कमलेश उर्फ गुरु निषाद को गिरफ्तार कर रात 12:15 बजे प्रेसनोट जारी कर विधिक कार्रवाई शुरू की है।