थानेसर: कुरुक्षेत्र विवि में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल के नेतृत्व में कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और दोनों महान नेताओं को याद किया गया।