बटियागढ़: बटियागढ़ में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के प्रति आक्रोश में निकाली बाइक रैली
वोट चोरी और विशेष गहन पुनरीक्षण में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गम्भीर अनियमिताओं के आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों द्वारा देशभर में लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बटियागढ़ द्वारा आज बुधवार शाम बटियागढ़ में बाइक रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त के प्रति आक्रोश जताया गया