बकावंड: नगरनार थाना पुलिस ने 7 महीने से फरार गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, स्कॉर्पियो पर नकली प्लेट लगाकर करता था तस्करी
*थाना नगरनार पुलिस* ने 7 महीने से फरार चल रहे गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने स्कार्पियो वाहन पर *POLICE लिखा प्लेट, सायरन और लाल-नीली बत्ती* लगाकर और नंबर प्लेट बदलकर गांजा तस्करी की थी। 5 नवंबर 2025 को धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास पुलिस नाकाबंदी देखकर सफेद स्कार्पियो *CG-04-PW-8248* का चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार