भीलवाड़ा: महात्मा ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, प्रशासन ने किया माल्यार्पण, सामाजिक न्याय और शिक्षा का लिया संकल्प
महात्मा ज्योतिबा फूले जी की 200वीं जयंती के अवसर पर आज श्री गेस्ट हाउस के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला प्रशासन द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) प्रतिभा देवतिया सहित अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।