गुन्नौर: गांव अहरौला नवाजी में खनन माफियाओं ने युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव अहरौला नवाजी निवासी दिनेश कुमार की खनन माफियाओं ने हत्या कर दी जिसके बाद शव को पिन्नी में बंद कर जंगल में फेंक दिया। परिजनों के अनुसार दिनेश कुमार अपने बेटे अंकित के साथ ट्रैक्टर ट्राली से जंगल में बालू लेने गए थे। इसी दौरान जंगल में झगड़ा हुआ।अंकित के अनुसार खनन माफिया उसके पिता को पीट रहे थे। जिसके डर की वजह से अंकित घर भाग आया।