चंदौसी: चन्दौसी में बृंधा आश्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज रावत, सीओ विवेक जावला एवं संत कुमार रहे मौजूद, की किट वितरित
जनपद संभल के चंदौसी स्थित वृद्धाश्रम में बुधवार शाम 5:00 के करीब को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार रावत और क्षेत्राधिकारी चंदौसी विवेक जावला ने भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। पुलिस अधिकारियों ने फल, राशन, मिठाई, कंबल, साड़ी और चप्पल सहित सहायता किट वितरित कीं।