छीपाबड़ोद: हरनावदाशाहजी में पंचायत समिति छीपाबड़ौद के वार्ड नंबर 6 पर उपचुनाव संपन्न, मतदान प्रतिशत 50.09 रहा
हरनावदाशाहजी में पंचायत समिति छीपाबड़ौद के वार्ड नंबर 6 पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ शाम 5 बजे तक कुल 6412 में से 3212 वोटिंग हुई। उपचुनाव में भाजपा से हंसराज नागर ओर कांग्रेस से केदारलाल नागर के बीच कड़ा मुकाबला है। रविवार को सायं 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 50.09 दर्ज किया गया। सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ था।