छीपाबड़ोद: छीपाबड़ौद में कुएं में गिरने से एक किशोर की हुई मौत,
छीपाबडौद कस्बे के तेजाजी वाली टगर पर एक किशोर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। अनिल कुशवाह पुत्र ग्यारसी राम कुशवाहा उम्र 16 वर्ष निवासी छीपाबड़ौद आज शुक्रवार को सुबह 7.30 Am पर कृषि कार्य के दौरान पानी की मोटर चलाने गया था। अचानक कुएं में गिर गया। परिजनों ने कुएं से बाहर निकाला और छीपाबडौद राजकीय चिकित्सालय पहुँचाया जहाँ पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।