छीपाबड़ोद: छीपाबड़ौद की ईदगाह पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व, मुस्लिम बंधुओं ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
छीपाबड़ौद मुस्लिम समुदाय में शनिवार को खुशियों का त्यौहार ईदुल अजहा अकीदत के साथ मनाया। कस्बे की ईदगाह पर सुबह 7.30 बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदुल अजहा की नमाज अदा की। कस्बे में पुराना छबड़ा रास्ते पर स्थित ईदगाह पर जनाब मुफ्ती अत्ताउल्लाह सहाब ने नमाज अदा कराई उसके बाद खुत्बा पढ़ाकर दुआ कराई।