छीपाबड़ोद: हरनावदा शाहजी में सीएलजी व शांति सदस्यों की बैठक आयोजित, थानाधिकारी बृजेश सिंह ने कहा- शांति व सौहार्द से मनाएं ईदुलजुहा
हरनावदाशाहजी. कस्बे के पुलिस थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस थानाधिकारी बृजेश सिंह की अध्यक्षता में आगामी ईद-उल-जुहा त्यौहार को लेकर सीएलजी व शांति सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें थानाधिकारी बृजेश सिंह ने दोनों समुदाय के सीएलजी व शांति समिति सदस्यों से ईदुलजुहा त्यौहार को शांति, भाईचारे व सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की।