बागपत: बावली गांव के ग्रामीण गंदगी को लेकर भड़के, मामला डीएम तक पहुंचा
बागपत के बावली गांव में तालाब की सफाई के दौरान ठेकेदार द्वारा बड़ी लापरवाही सामने आई है बुधवार को करीब शाम 5:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने ठेकेदार पर तालाब से निकली गंदगी को पास में ही गड्ढा खुदवा कर दवाई जाने का आरोप लगाया है और शिकायत पर भी कोई कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने आज जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया