बागपत: दिल्ली के रेलवे अधिकारियों ने टटीरी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का निरीक्षण किया, वरिष्ठ इंजीनियर से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की
बुधवार को करीब चार बजे वरिष्ठ इंजीनियर सुनील कुमार के मुताबिक दिल्ली से आए रेलवे अधिकारियों ने टटीरी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य में देरी का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि बिजली के तार शिफ्टिंग का मामला बाधा बना हुआ है। तार की शिफ्टिंग होने के बाद ओवरब्रिज निर्माण का कार्य ओर तेजी से किया जाएगा।