बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया, चोरी की गई साइकिल और एक अवैध तमंचा किया बरामद
मीडिया सैल बागपत द्वारा बुधवार को करीब दो बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि तितरौदा गांव निवासी जाहिर ने एक जुलाई को थाना सिंघावली अहीर पर तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी दुकान से साइकिल चोरी हो गई है। पुलिस ने इस मामले का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई थी।