बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित अर्जुन उर्फ काले को पुराना कस्बा से गिरफ्तार कर एक अवैध तमंचा किया बरामद
मीडिया सैल बागपत द्वारा बुधवार को करीब पांच बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित अर्जुन उर्फ काले निवासी पुराना कस्बा बागपत को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित के पास से एक अवैध तमंचा बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वालों में SI मंजीत सिंह व अश्वनी कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार मौजूद रहे।