मनगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 7.936 किलो गांजा और ₹20.80 लाख नकद बरामद
रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के ग्राम कुईया खुर्द में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 936 ग्राम गांजा और ₹20 लाख 80 हजार नकद बरामद किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान द्वारिका पटेल और उसकी पत्नी कलावती पटेल, निवासी कुईया कला, थाना मनगवां के रूप में बताई है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर तालाब की मेड़ स्थित मंदिर के पास कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
मामले में थाना मनगवां में अपराध क्रमांक 524/2026, धारा 8, 20(बी) NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लोकेशन: मनगवां, रीवा
रिपोर्टर: कुशमेन्द्र सिंह
#Rewa #Mangawan #MadhyaPradesh #PoliceAction #GanjaSeized
Indore, Indore | Oct 1, 2026