डुमरांव: डुमरांव के बंधन पटवा रोड में दरवाजे पर खड़े ऑटो से टायर व बैट्री की चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Dumraon, Buxar | Mar 19, 2024 डुमरांव के बंधन पटवा रोड में दरवाजे पर खड़े ऑटो से टायर व बैट्री की चोरी करने वाले एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बंधन पटवा रोड निवासी लव कुमार पटवा के पिता ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हर रोज की तरह रात में अपने दरवाजे पर ऑटो खड़ा कर वह सोने चले गए, तभी यह घटना घटित हुई।