डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल का एसडीएम राकेश कुमार ने किया निरीक्षण, कमियों को देख अस्पताल प्रशासन को लगाई फटकार
Dumraon, Buxar | Mar 18, 2024 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में एसडीएम राकेश कुमार निरीक्षण के लिए पहुंचे। जांच के दौरान उन्होंने लचर विधि व्यवस्था को देख स्वास्थ्य विभाग के मातहत को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान कई मरीजों ने उनसे कहा कि विभाग की तकनीकी पेंच के कारण न ही उनका पुर्जा कट सका और न ही डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।