डुमरांव: कृष्णाब्रह्म में एसडीपीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान, 23 वाहनों से वसूला 36,417 रुपयों का जुर्माना
Dumraon, Buxar | Mar 18, 2024 कृष्णाब्रह्म में एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने वाहन जांच अभियान चलाया। एसडीपीओ के इस अभियान में 23 वाहन पकड़े गए जिन्हे जब्त कर एसडीपीओ ने थाने भेज दिया। इन सभी वाहनों से 36,417 रुपयों का जुर्माना वसूला गया। एसडीपीओ की इस कारवाई से बिना उचित दस्तावेजों के चल रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।