कानपुर: जाजमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेटे के जन्मदिन पर पिता की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
जाजमऊ थाना क्षेत्र में रविवार सोमवार देर रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बृजेश गुप्ता उर्फ सोनू के रूप में हुई है। बृजेश घाऊखेड़ा, चकेरी का निवासी था और टेनरी में काम करता था। परिजन ने सोमवार 1बजे बताया कि छोटे बेटे का केक काटने के बाद मृतक बृजेश घर से निकल गया था। पुलिस द्वारा सोमवार सुबह बृजेश के शव मिलने की सूचना मिलीहै।