कानपुर: पनकी नहर के पास एक दर्जन गोकशी अवशेष मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, अवशेष डीकंपोज की मांग की
पनकी नहर के पास गोकशी की सूचना पर सोमवार दोपहर 3 बजे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। एसीपी पनकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वाशन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। मौके पर एक दर्जन गोवंश के अवशेष मिले हैं। थोड़ी देर में जेसीबी आने पर कार्यकर्ताओं ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट दर्ज की है।