जबलपुर: जबलपुर नगर निगम की स्थगित विशेष बजट बैठक अब 16 अप्रैल को होगी आयोजित
जबलपुर के नगर निगम अपर आयुक्त विद्यानंद बाजपेयी ने मंगलवार को शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिक निगम, जबलपुर की स्थगित विशेष बजट बैठक अब दिनांक 16 अप्रैल 2025 दिन बुधवार समय प्रातः 11 बजे से निगम परिसर स्थित पं. भवानी प्रसाद तिवारी सभा कक्ष में आयोजित की गयी है।