संडीला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सण्डीला इकाई में नए दायित्वों की घोषणा, कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ
Sandila, Hardoi | Jun 17, 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत द्वारा संडीला जिला इकाई के नए दायित्वों की घोषणा की गई है। घोषित दायित्वों के अनुसार आशीष कुमार को जिला प्रमुख, अनुराग मिश्रा को जिला संगठन मंत्री, शैलेन्द्र को तहसील प्रमुख, सार्थक मिश्रा को जिला संयोजक तथा निष्ठा राठौर को जिला छात्रा प्रमुख बनाया गया है। वहीं निखिल सक्सेना को संडीला तहसील संयोजक बनाया गया।