शिवपुरी नगर: बगीचा सरकार मंदिर विवाद: गुर्जर समाज ने कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति ने आज बुधवार दोपहर 1 बजे शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बगीचा सरकार मंदिर विवाद मामले में दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि राजेश दुबे उर्फ भोला पंडित अपने समर्थकों के साथ दोबारा मंदिर पहुंचकर भय का माहौल बनाने और विवाद करने का प्रयास कर रहा है।