चूरू: शास्त्री मार्केट रेलवे स्टेशन रोड पर वैन ने बाइक को मारी टक्कर, गांव खारिया के दो युवक हुए घायल
Churu, Churu | Mar 5, 2025 चूरू शहर के शास्त्री मार्केट रेलवे स्टेशन रोड पर बुधवार को एक वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव खारिया के दो युवक घायल हो गए। घायलों को राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उनका उपचार शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।