चूरू: रामसरा रोड पर पुलिस से उलझने के कारण दो युवकों को पड़ा महंगा, सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Mar 5, 2025 चूरू के अग्रसेन नगर स्थित रामसरा रोड पर बुधवार को दो युवकों को पुलिस से उलझना महंगा पड़ गया। सदर थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने शाम को बताया कि सदर थाने में दर्ज एक मुकदमे में आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया था। जब यह पुलिस टीम अग्रसेन नगर पहुंची तो वहां मोहम्मद हारुन और सोहिल खान मिले।