चूरू: त्योहारों को लेकर प्रशासन सतर्क, कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर और एसपी ने की जिलास्तरीय मीटिंग
Churu, Churu | Mar 6, 2025 चूरू जिले में इस त्योहारी सीजन में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। चूरू जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना और पुलिस अधीक्षक जय यादव ने कलेक्ट्रेट में त्योहारों पर सतर्कता बरते जाने को लेकर मीटिंग ली। त्यौहारों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए। मीटिंग में एडीएम अर्चना सिंह, जिला परिषद सीईओ श्वेता कोचर, डीएसपी सुनील झाझड़िया आदि मौजूद रहे।