मधेपुरा: अंबेडकर कल्याण छात्रावास में मेरा युवा भारत ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित आंबेडकर कल्याण छात्रावास में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत, मधेपुरा के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।