राजपुर: राजपुर में आयोजित सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 40 से अधिक शिकायतें दर्ज, एसडीएम ने किया निरीक्षण
Rajpur, Buxar | Jun 16, 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से राजपुर पंचायत सरकार भवन में प्रशासन द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं तथा आवेदन प्राप्त किए। शिविर में ग्रामीणों की अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली।