चूरू: कोहीणा की रोही में कीटनाशक के प्रभाव से बिगड़ी किसान की तबियत, अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
Churu, Churu | Nov 4, 2026 कीटनाशक के प्रभाव से किसान की तबियत बिगड़ने का मामला सामने आया है जहाँ अस्पताल लाने पर चिकित्स्कों ने किसान क़ो मृत घोषित कर दिया.कोतवाली थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव क़ो अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहाँ परिजनों की उपस्थिति में शव का गुरुवार क़ो पोस्टमार्टम होगा. मृतक के भतीजे ने बताया राजगढ़ के भाकरा गांव निवासी 45 वर्षीय आजाद का कोहीणा में खेत है.