बंदरा: रामपुरदयाल में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के पीयर थाना क्षेत्र के रामपुरदयाल पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके घर से बरामद किया गया। सूचना पर मायके से पहुंचे पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में बुधवार सुबह करीब 8 बजे में थाने में शिक़ायत दर्ज कराई गई है।