बारां: खजूरपुरा मोहल्ले में मारपीट की घटना में एक महिला घायल, उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Baran, Baran | Nov 3, 2025 बारां शहर के खजूरपुरा मोहल्ले में सोमवार को घर पर मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलुआ राम ने बताया कि मारपीट की घटना में कान्ति बाई55 वर्ष पत्नी श्रीलाल प्रजापति घायल हो गई जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। संबंधित थाने को कार्यवाही की सूचना दे दी गई है।