बारां: कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अवैध देशी पिस्टल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Baran, Baran | Nov 3, 2025 कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अवैध हथियारों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 2 अवैध देशी पिस्टल के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुसिल ने सांवरिया भोजनालय के सामने से अरबाज अली पुत्र अशगर अहमद निवासी नाले के पास नयापुरा व शमशान घाट ईदगाह रोड़ तालाब की पाल से शाहिद अहमद पुत्र गुलजार निवासी श्रमिक कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।