बारां: मतदाता जागरूकता के लिए अंता विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई साइकिल रैली
Baran, Baran | Nov 3, 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर तथा सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशानुसार अंता विधानसभा उपचुनाव -2025 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया। अंता मुख्यालय पीएम श्री विद्यालय से साइकिल रैली का शुभारंभ विकास अधिकारी राधेश्याम भील ने हरी झंडी दिखाई।